Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा अध्यक्ष ने बनायी नयी टीम, रघुवर दास, रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशा लकड़ा, अनिल एंटनी राष्ट्रीय सचिव होंगे

Advertisement
Advertisement
New Delhi : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नयी टीम की घोषणा आज शनिवार को कर दी. नड्डा की नयी टीम में वसुंधरा राजे, रमन सिंह और कैलाश विजयवर्गीय सहित 38 नेताओं को इंट्री मिली है. कांग्रेस से भाजपा में आये एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है.नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 इन लोगों को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी  

जिन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, उनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और विधायक रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय, लता उसेंडी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक वसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नगालैंड से एम चौबा एओ और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी शामिल हैं.

राष्ट्रीय महामंत्री बनाये गये

राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने वालों में उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह, सांसद राधामोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, राजस्थान से सुनील बंसल, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, पंजाब से तरुण चुग, तेलंगाना से सांसद संजय बंदी शामिल हैं. साथ ही बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनाया गया है.

राष्ट्रीय सचिव बनाये गये   

महाराष्ट्र से विजया राहटकर, आंध्र प्रदेश से सत्या कुमार, दिल्ली से अरविंद मेनन, महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना, राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखंड से आशा लकड़ा, असम से सांसद कामख्या प्रसाद तासा, केरल से अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. इस क्रम में उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही