Search

 
 
 

पाकिस्तान के समर्थन में लगे नारे पर बीजेपी भड़की, सीपी सिंह बोले- तुरंत हो गिरफ्तारी

 
रांची विधायक ने केंद्रीय गृह मंत्रालय, झारखंड सीएमओ को किया ट्वीट, प्रवक्ता ने कहा, तुरंत गिरफ्तारी नहीं होना सरकार की तुष्टीकरण की नीति का परिचायक
Ranchi : मांडर उपचुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी देव कुमार धान के समर्थन में असदुद्दीन ओवैसी रांची आये थे. उनके आगमन पर रांची एयरपोर्ट पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगे. इसे लेकर प्रदेश भाजपा के नेता अब हेमंत सरकार पर हमलावर होने के साथ भड़क भी गई है. रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट पर पाकिस्तान समर्थित भारत के गद्दारों ने असदुद्दीन ओवैसी के आने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. ऐसा करने वालों को झारखंड सरकार तुरंत गिरफ्तार करे. वक्त आ गया है कि असदुद्दीन ओवैसी और इनके जैसे गद्दारों को देश से बाहर किया जाए. सीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और झारखंड सरकार को भी इस संदर्भ में संज्ञान लेने को कहा है. वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि पुलिस की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना और तुरंत गिरफ्तारी नहीं होना सरकार की तुष्टीकरण की नीति का परिचायक है. भाजपा नेताओं ने ओवैसी के समर्थकों के द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने की कड़ी निंदा की है. इसे भी पढ़ें-बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-order-to-vacate-the-land-of-housing-board-residents-took-refuge-in-high-court/">बेरमो:

आवास बोर्ड की जमीन खाली करने का आदेश, निवासियों ने ली हाईकोर्ट की शरण

अलगाववादी शक्तियों का हेमंत सरकार के कार्यकाल में मनोबल बढ़ा: प्रतुल शाहदेव

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अलगाववादी शक्तियों का हेमंत सरकार के कार्यकाल में मनोबल बढ़ गया है. मुखिया प्रत्याशी के नामांकन से लेकर जीत के जश्न तक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे है. आज तो एयरपोर्ट पर तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने यह नारा लगा, लेकिन अफसोस किसी एक व्यक्ति की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई. पुलिस को उसी समय ऐसे देशद्रोहियों को नारे लगाने से रोकना चाहिए था और उनको गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए था, लेकिन जो सरकार तुष्टिकरण की नीति पर चल रही हो उसकी पुलिस से क्या अपेक्षा की जा सकती है. इसे भी पढ़ें-कुचाई">https://lagatar.in/kuchai-union-minister-arjun-munda-honored-many-panchayat-representatives/">कुचाई

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कई पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही