Search

 
 
 

चतरा में हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए भाजपा ने उठाया प्रश्न

 

झारखंड पुलिस बताए की किसके आदेश पर बड़ी संख्या में लाठी धारी जवानों को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया था ?- प्रतुल शाह देव

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर आज चतरा जिला में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले आरक्षी सुकून कुमार और आरक्षी सिकंदर कुमार की शहादत को नमन करते हुए लिखा कि उन्होंने देश और राज्य की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी. आपकी शहादत को सलाम. प्रतुल ने डीजीपी को टैग करते हुए लिखा कि प्राप्त सूचना के अनुसार, इन जवानों को ट्रेनिंग के बीच में ही विधि-व्यवस्था में लगाया गया था. ये सामान्य विधि व्यवस्था के लिए लगाए गए जवान थे. जानकारी के अनुसार, जवानों की एक टुकड़ी को चतरा के अति उग्रवाद प्रभावित बोरिया जंगल में अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए भेज दिया गया.? अगर यह बात सही है की भेजी गई टुकड़ी के सिर्फ एक तिहाई जवान सशस्त्र थे और दो तिहाई जवान के पास लाठी थी. अगर यह सूचना सही है तो इतनी बड़ी चूक किस स्तर पर और कैसे हो गई? घोर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में जवानों का लाठी लेकर जाना समझ से परे है. किसकी लापरवाही से लाठी लेकर घोर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में जवानों को भेजा गया था? प्रतुल ने डीजीपी से आग्रह किया कि पूरे मामले की गहन जांच कर उचित कदम उठाएं. अपने पोस्ट पर प्रतुल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्रालय एनआईए और सीबीआई को भी टैग किया. इसे भी पढ़ें-लोबिन">https://lagatar.in/lobin-and-sita-should-be-made-ministers-make-a-minister-from-dalit-class-also-vijay-shankar-nayak/">लोबिन

और सीता को बनाया जाये मंत्री, दलित वर्ग से भी बनाएं एक मंत्री : विजय शंकर नायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही