Search

 
 
 

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

 

स्पीकर के चुनाव प्रचार पर जतायी आपत्ति

Ranchi : भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंची. भाजपा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो द्वारा किये जा रहे चुनाव प्रचार पर आपति जताई गयी है. भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिस तरह विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद का माखौल उड़ा रहे हैं, वो विधि-सम्मत नहीं है. नियम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष किसी पार्टी के सदस्य नहीं होते हैं एवं विधानसभा अध्यक्ष चुनाव प्रचार नहीं कर सकते. प्रतिनिधिमंडल ने एक वीडियो भी अध्यक्ष का जमा किया है, जिसमें रवींद्र महतो नाथ महतो कह रहे हैं कि वो भी दल के हैं और दल के लिए प्रचार का सकते हैं. प्रतिनिधिमंडल में ब्रजेश कुमार गुप्ता, बिपिन कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें : 13">https://lagatar.in/all-schools-will-open-from-class-kg-onwards-from-may-13-classes-will-run-at-pre-determined-time/">13

मई से कक्षा KG से खुल जाएंगे सभी स्कूल, पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी क्लास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही