Search

 
 
 

कांग्रेस के स्वागत के लिए BJP लाठी के साथ तैयार, राहुल गांधी मुर्दाबाद के लग रहे नारे

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस आज बीजेपी कार्यालय का घेराव करने वाली है. कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने भी अपनी तैयारी कर ली है.  बीजेपी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहले से जुटे हुए हैं.
 
  • कांग्रेस का स्वागत के लिए बीजेपी तैयार, लाठी के साथ दिखे बीजेपी कार्यकर्ता
  • राहुल गांधी मुर्दाबाद और के लग रहे नारे

Ranchi :  नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस आज बीजेपी कार्यालय का घेराव करने वाली है. कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने भी अपनी तैयारी कर ली है.  बीजेपी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहले से जुटे हुए हैं. 

 

बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा और लाठी लिए कार्यालय के बाहर खड़े हैं और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी मुर्दाबाद और राहुल गांधी चोर है के नारे लगा रहे हैं.  

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत लाठियों से करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कांग्रेस के घेराव का विरोध करेंगे.

 

Uploaded Image

लाठी और पार्टी का झंडा लेकर खड़े हैं कार्यकर्ता 

 

गौरतलब है कि 22 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय घेराव के बाद बीजेपी कांग्रेस कार्यालय घेराव करने गई थी. इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए थे. इसके बाद दोनों दलों में सियासी टकराव बढ़ गया है. अब कांग्रेस नीट पेपर लीक को लेकर बीजेपी कार्यालय का घेराव करेगी. 

 

 

Uploaded Image

बैरिकेड पर कांटेदार तार लगाए गए

बीजेपी कार्यालय के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बीजेपी कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.  बीजेपी कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है. वहीं बैरिकेड पर कांटेदार तार भी लगाए गए हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है. इसके अलावा स्थिति बिगड़ने पर नियंत्रण के लिए वाटर कैनन भी मौके पर रखा गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही