स्थानीय मुद्दों की अनदेखी और बाहरी को टिकट देना हार का कारण
समीक्षा बैठक के दौरान कई नेताओं ने दो टूक कहा कि चुनाव में स्थानीय मुद्दों की अनदेखी की गई. बाहरी नेताओं को टिकट देना भी हार का कारण बना. वहीं प्रमंडलीय प्रभारियों ने भी कोई कारगर कदम नहीं उठाया. टॉप लीडर तक स्थानीय समस्याओं को भी सही तरीके से नहीं पहुंचाया गया.प्रमंडल स्तर के नेताओं की भूमिका पर भी उठे सवाल
बैठक में प्रमंडल स्तर के नेताओं की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए. वहीं बूथ से जिला स्तर के संगठन, कई जिलाध्यक्षों और प्रभारियों पर भी सवाल खड़े किए गए. कई नेताओं ने कहा कि प्रमंडल प्रभारियों की भी भूमिका संदिग्ध रही. नेताओं ने यह भी कि जिन्हें टिकट नहीं मिला वे जुगाड़ से प्रभारी बन गए. लेकिन किसी भी प्रमंडल में बीजेपी उम्मीदवारों को आपेक्षित जीत नहीं मिली. भाजपा ने अपने संगठन के छह प्रमंडलों में कोल्हान के लिए आदित्य साहू, दक्षिणी छोटानागपुर के लिए गणेश मिश्र, पलामू के लिए विकास प्रीतम, धनबाद के लिए प्रदीप वर्मा, हजारीबाग के लिए मनोज सिंह और संताल के लिए बालमुकुंद सहाय को प्रभारी बनाया गया था.नेताओं ने कहा कि अब कठोर कदम उठाने की जरूरत
समीक्षा बैठक में शामिल नेताओं ने कहा कि अब कठोर कदम उठाने की जरूरत है. इस पर चिंतन और मंथन करने की जरूरत है. प्रभारियों द्वारा चुनाव दे दौरान सिर्फ खानापूर्ति की गई. वे एसी रूम तक ही सिमटे रहे. उन्होंने भ्रमण करने के अलावा कुछ भी नहीं किया. नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का अभाव रहा. बागियों ने भी भाजपा को नुकसान पहुंचाया. साथ ही नेताओं ने यह भी मांग किया कि झारखंड में दलित और आदिवासी का कोई क्रांतिकारी नेता होना चाहिए, जो आदिवासी वोटों को एकजुट कर सके.सदस्यता अभियान शुरू करने पर भी चर्चा
बैठक में सदस्यता अभियान शुरू करने पर भी चर्चा की गई. प्रदेश नेताओं ने कहा कि सभी खामियों को दूर किया जाएगा. जिससे जनता की मजबूत आवाज बन सकेंगे. बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय सहित जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/donald-trump-is-kind-to-another-indian-kash-patel-was-appointed-director-of-the-intelligence-agency-fbi/">एकऔर भारतवंशी पर डोनाल्ड ट्रंप मेहरबान, काश पटेल को खुफिया एजेंसी FBI का डायरेक्टर नियुक्त किया [wpse_comments_template]
Leave a Comment