Search

 
 
 

भाजपा ने कहा, इंडिया अलायंस खत्म होने वाला है, दोष राहुल गांधी पर आयेगा

भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों पर हल्ला बोला है. साथ ही दावा किया कि जल्द ही  इंडिया अलायंस समाप्त होने वाला है और इसका पूरा श्रेय लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जायेगा.
 

NewDelhi :  भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों पर हल्ला बोला है. साथ ही दावा किया कि जल्द ही  इंडिया अलायंस समाप्त होने वाला है और इसका पूरा श्रेय लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जायेगा.

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद संबित पात्रा ने बुधवार को यहां प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी आज सब एक हो गये हैं.

 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि पहले वोट की चोरी और सीट की चोरी होती थी, लेकिन अब तो पूरी की पूरी सरकार ही चोरी हो गयी है.

 

संबित पात्रा ने कहा कि  श्री गांधी कह रहे हैं कि हरियाणा में घुसपैठियों की सरकार है. पात्रा ने कहा कि  रोहिंग्या और बंगलादेशियों के साथ खड़े होकर राहुल चुनी हुई सरकार को घुसपैठिया कह रहे हैं.

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा,  जब चुनाव चल रहे होते हैं, तो आप(राहुल गांधी) अंडमान-निकोबार छुट्टी मनाने चले जाते हो.और चीन के इशारे पर उनके लिए दुष्प्रचार करते हो.

 

संबित पात्रा ने कहा कि  श्री गांधी आप एक अयोग्य नेता हैं.  संबित ने भविष्यवाणी की कि कुछ ही सप्ताह में इंडिया गठबंधन खत्म होने वाला है.  इंडिया गठबंधन खत्म होने वाला है। इसका सारा दोष राहुल गांधी के सिर पर  आयेगा. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही