Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा ने कहा, इंडिया गठबंधन की रैली लोकतंत्र बचाओ नहीं...परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ रैली है...

जिन्होंने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं, वे रामलीला मैदान में जमा हो रहे हैं.

New Delhi : दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली पर भाजपा हमलावर हो गयी है. भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष अपने पुराने पाप को छिपाने के लिए रामलीला मैदान में जमा हो रहा है. भाजपा ने रैली को परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ रैली करार दिया है.                                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आज करप्शन करने वाले सभी एक साथ यहीं जमा हो रहे हैं

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आज हम यह कह सकते हैं कि सभी राम मंदिर विरोधी पार्टियां अपने पुराने अपराधों को छुपाने के लिए एक साथ इकठ्ठा हो रहे हैं.जिन्होंने हिंदू धर्म के सामूहिक विनाश के संकल्प लिये, जिन्होंने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं, वे रामलीला मैदान में जमा हो रहे हैं. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, हिंदी में एक कहावत है, चोरी ऊपर से सीनाजोरी. इन पर यही लागू हो रहा है.   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यहां रामलीला मैदान में विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन की रैली की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र बचाओ नहीं, बल्कि परिवार बचाओ’ और ‘भ्रष्टाचार छुपाओ’ रैली है

विपक्षी नेता मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए  उन्हें फंसाने के आरोप लगा रहे हैं

जान लें कि विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए भ्रष्टाचार की जांच में उन्हें फंसाने के आरोप लगाये हैं. इन आरोपों के बीच भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत कई नेताओं के भ्रष्टाचार के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी आरोप 2014 से पहले के हैं. त्रिवेदी ने कहा कि कभी अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन (इंडिया अगेन्स्ट करप्शन) की मेजबानी करने वाला रामलीला मैदान रविवार को एक रैली में सभी भ्रष्टाचारियों को एक साथ देखेगा. उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य विपक्षी दलों के साथ आने के संदर्भ में कहा कि जिन लोगों ने कई नेताओं को चोर और बदमाश बताकर कुचल दिया था, उन्होंने उनसे हाथ मिला लिया है

लोग चुनावों में इंडिया गठबंधन  को करारा जवाब देंगे.

उन्होंने कहा कि उनके नेता अब लालू प्रसाद यादव हैं जो भ्रष्टाचार के कई मामलों में दोषी हैं. त्रिवेदी ने कहा कि ये दल भारतीय राजनीति में विश्वसनीयता के संकट को दर्शाते हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्वसनीयता की राजनीति और अपने वादों को पूरा करने के पिछले रिकॉर्ड का प्रतीक है.  उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आने का दावा करते हैं लेकिन वे खुद वंशवादी दल हैं, जिन्होंने कभी दूसरों को सिर उठाने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि लोग चुनावों में उन्हें करारा जवाब देंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही