Search

 
 
 

भाजपा ने कहा, यह पहली बार है, जब किसी राज्य की सीएम प्रधानमंत्री को गालियां दे

इस सत्र के दौरान सीएम ममता बनर्जी का व्यवहार बहुत ही पीड़ादायक रहा है. ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया कि किसी राज्य की सीएम प्रधानमंत्री को गालियां दे. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी को बढ़ावा दे.
 

New Delhi  :   पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा आज विधानसभा में  भाजपा को वोट चोर पार्टी कहे  जाने पर भाजपा ने एतराज जताया है. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने इस संबंध में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र चल रहा है.  

 

 

 

इस सत्र के दौरान सीएम ममता बनर्जी का व्यवहार बहुत ही पीड़ादायक रहा है. ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया कि किसी राज्य की सीएम प्रधानमंत्री को गालियां दे. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी को बढ़ावा दे.  

 

संबित पात्रा ने इसे असंसदीय करार दिया. भाजपा सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस तरह की मर्यादा का उल्लंघन पहले कभी नहीं देखा गया. वे चुनाव आयोग के SIR  का विरोध कर रही हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भी SIR  को एक कानूनी प्रक्रिया करार दिया है.

 

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को बचाने के लिए भारतीय नेताओं के खिलाफ नारेबाजी को बढ़ावा दिया. जब विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस मुद्दे पर सवाल उठाया, तो उन्हें असंवैधानिक तरीके से विस से निलंबित कर दिया गया.

 

भाजपा के  मुख्य सचेतक को विधानसभा से घसीटकर बाहर निकाला गया. कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में तानाशाही चला रही हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही