Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती मनाई

Ramgarh: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रामगढ़ जिले के द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती रामगढ़ कैंट मंडल टायर मोड छात्रावास में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार राम और संचालन जिला के उपाध्यक्ष फुलेश्वर राम ने किया .कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज पासवान मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे. भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अवीनेश कुमार,रामगढ़ भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, जिला महामंत्री खिरोधर साहू, मोर्चा के जिला प्रभारी धर्मेंद्र राम, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रेम रविदास , सूरज पासवान, निक्की राम, धीरज राम, राम कुमार नायक, कृष्णा राम, एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि पूरे भारत में बाबा साहेब की जयंती के शुभ अवसर पर उनके आदर्श ,विचार और भारत का संविधान जो उन्होंने सभी समाज के लोगों को ध्यान में रखकर लिखा है. इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से उनके जीवन पर परिचय डाला और भारत के संविधान की रचना किन परिस्थितियों में इन्होंने की इस पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें- ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-chief-and-panchayat-servant-lodged-fir-against-mate-in-mangarh/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : मुखिया व पंचायत सेवक ने मानगढ़ में मेट के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही