Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल से मिला भाजपा एससी मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

Ranchi: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर राज्य में दलितों पर हो रहे अत्याचार के मामलों की जानकारी दी. मोर्चा के अध्यक्ष और विधायक अमर बाउरी के नेतृत्व में राजभवन पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि पिछले 4 वर्षों से अनुसूचित जाति आयोग के खाली पदों पर पदस्थापन नहीं किया गया है. धनबाद में सेप्टिक टैंक की मैनुअल सफाई के दौरान हुए एक सफाई कर्मचारी की मौत के मामले में बीसीसीएल ने भारत सरकार के नियमों की अनदेखी की. पलामू में हिंडालको कंपनी वहां के दलितों की कई एकड़ जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर वहां खनन का काम कर रही है. प्रतिनिधिमंडल ने दलितों पर हुए अत्याचार के मामलों में राज्यपाल का संरक्षण मांगा और उचित कार्रवाई का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में कांके विधायक समरी लाल, ध्रुव कुमार हरि, रंजय भारती, रंजन पासवान और जोगिंदर लाल समेत कई नेता शामिल थे. इसे भी पढ़ें- ATS">https://lagatar.in/ats-caught-two-criminals-with-weapons-wanted-in-murder-firing-and-extortion-case/">ATS

ने हथियार के साथ दो अपराधियों को पकड़ा, हत्या, फायरिंग और रंगदारी मामले में थे वांछित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही