Search

 
 
 

भाजपा एससी मोर्चा की बैठक, सदस्यता अभियान पर चर्चा

 
Ranchi: प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने कहा कि झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को सशक्त और मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के निमित्त एक महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है ताकि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा सहित भाजपा का संगठन सशक्त और मजबूत हो. दास ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश के सभी अधिकारियों, जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष को भी सदस्यता अभियान के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. संगठन को घर-घर एवं गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान अत्यंत आवश्यक है. बैठक में कमलेश राम, खुदा राम, राजीव राज लाल, राकेश राम, धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुमार, कमलेश किशोर, गोविंदा, किशोर राम, अशोक राज, सागर पासवान, विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – मैदानों">https://lagatar.in/severe-cold-in-the-plains-snowfall-in-the-mountains-134-roads-in-himachal-closed-10000-tourists-stranded/">मैदानों

में ठंड भारी, पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमाचल में 134 सड़कें बंद, 10000 पर्यटक फंसे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही