Search

 
 
 

धनबाद में 26, 27 और 28 अगस्त को बीजेपी एस सी मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर

 
Dhanbad : 26, 27 और 28 अगस्त को  होटल पार्कलेन में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा. यह जानकारी बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से 230 पदाधिकारी इसमें भाग लेंगे. सभी जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी होंगे. उन्होंने कहा कि शिविर में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा. विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे. अभिनंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन व्यवस्था, योग के लिए प्रदेश के एक- एक पदाधिकारी व जिले से दो-दो पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है. यह भी पढ़ें : न्यूज">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjee-the-owner-of-news-11-india-was-also-accused-of-cheating-of-seven-lakhs-in-balliapur/">न्यूज

11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी पर बलियापुर में भी सात लाख की ठगी का केस [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही