Search

 
 
 

भाजपा सचिवालय घेराव: धुर्वा गोलचक्कर पर उग्र प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ता फेंक रहे पत्थर

 
Ranchi : भाजपा का सचिवालय घेराव जारी है. भाजपा नेता व कार्यकर्ता जगह-जगह डटे हुए हैं. लगातार कार्यकर्ता के उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है. साथ ही पानी के बौछार किये जे रहे हैं. कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन कुछ देर के लिए रूका था. लेकिन एक बार फिर से भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए हैं. पुलिस ने बैरिकेडिंग के पास से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़े. वहीं पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया तो जवाब में भाजपा कार्यकर्ता पुलिस पर पत्थर फेंक रहे हैं. इससे पहले भाजपा नेता बैरिकेडिंग तोड़ सचिवालय परिसर में पहुंच गये, जहां उन्हें हिरासत में लिया गया. सासंद समीर उरांव, सुनील सिंह, विधायक बिरंची नारायण के अलावा अन्य नेताओं को हिरासत मेंं लिया गया है. साथ ही महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर को भी हिरासत में लिया गया है. जबकि कई अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर जगन्नाथपुर थाना में रखा गया है. वहीं प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बैछार की गयी. तो जवाब में कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पानी के बोतल फेंकने शुरू कर दिए. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो कुछ देर के लिए कार्यकर्ता पीछे हटे. लेकिन फिर उत्पात करने लगे. वहीं स्थिती को देखते हुए प्रशासन ने लाठीचार्ज का आदेश दिया है. मौके पर धक्कम-धुक्की में एक मीडियाकर्मी का सिर फट गया है. जबकि इस उग्र प्रदर्शन में छह मीडियाकर्मियों के घायल होने की सूचना है. पहले जगह-जगह लगाए गये बैरिकेटिंग्स तोड़कर कार्यकर्ता आगे बढ़े और उसपर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे. सबसे पहले  भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने बारिकेडिंग तोड़ा और कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़े थे.   https://www.youtube.com/watch?v=PKbaHCBg7oM

    https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/pathar.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही