Ranchi News: SIR को लेकर भाजपा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा को हर मुसलमान में घुसपैठिया नजर आता है, जबकि जनता के असली मुद्दों पर उसके पास कोई जवाब नहीं है.
राकेश सिन्हा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की नागरिकता या मतदाता सूची में नाम को लेकर कोई आपत्ति है, तो इसके लिए कानून में पूरी प्रक्रिया तय है. भाजपा के पास किसी के खिलाफ सबूत है तो उसे सामने लाना चाहिए. बिना प्रमाण के किसी को घुसपैठिया कहना गलत है.
इसे भी पढ़ें -
उन्होंने कहा कि साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के कुछ मामलों को आधार बनाकर पूरे समुदाय पर सवाल उठाना ठीक नहीं है. उन्होंने भाजपा से कहा कि वह धर्म के नाम पर लोगों को डराने के बजाय महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर जवाब दे.
कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है. अधिकारियों पर बिना सबूत आरोप लगाने से चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े करना उचित नहीं है. अगर भाजपा के पास ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें चुनाव आयोग के सामने रखना चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

