Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी ने झारखंड से पीएम मोदी को भेजा 2,16,740 आभार पत्र

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चले सेवा और समर्पण अभियान की सफलता के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है. दीपक प्रकाश ने कहा कि सेवा समर्पण अभियान के तहत प्रदेश के सभी बूथों से 2,16,740 लोगों ने प्रधानमंत्री को आभार पत्र लिखा. इस दौरान 91,000 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ. 1131 यूनिट रक्तदान किया गया. 122 गोष्ठियां, 639 स्थानों पर स्वच्छता अभियान, 133 दिव्यांग उपकरणों का वितरण और 56 स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाला गया. इसके साथ ही बीजेपी ने 2,43,000 झोला का भी वितरण किया. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-deepti-archerys-new-national-champion-state-gets-three-golds-in-recurve/">झारखंड

की दीप्ति तीरंदाजी की नई नेशनल चैंपियन, रिकर्व में राज्य को तीन स्वर्ण

मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन का नया इतिहास रचा- दीपक प्रकाश

दीपक प्रकाश ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने 20 वर्षों के मुख्यमंत्रित्व और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में प्रदेश और देश मे विकास और सुशासन का नया इतिहास रचा. उनके नेतृत्व में गुजरात राज्य में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए. पिछले सात वर्षों में देशभर में गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए. भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की सार्थक पहल प्रारंभ हुई है. आज डीबीटी के माध्यम से शत- प्रतिशत राशि गरीबों के खाते में पहुंच रहे हैं. नमामि गंगे, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ वर्षों से लंबित देश की कई जटिल समस्याओं का संवैधानिक समाधान निकाला गया है. इसे भी पढ़ें- स्मार्ट">https://lagatar.in/notice-inviting-tender-issued-auction-42-plots-smart-city/">स्मार्ट

सिटी के 42 प्लॉट्स के ऑक्शन के लिए नोटिस फॉर इनवाइटिंग टेंडर जारी

विश्व में बढ़ा है देश का स्वाभिमान और सम्मान

उन्होंने कहा कि आज देश का स्वाभिमान और सम्मान विश्व मे बढ़ा है. राष्ट्र का सांस्कृतिक गौरव पुनः स्थापित हुआ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में प्राप्त इस ऐतिहासिक अवसर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के माध्यम से मनाया. इस अभियान में आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए 122 स्थानों पर गोष्ठियां भी आयोजित हुईं, जिसमें प्रदेश के नेताओं का मार्गदर्शन हुआ. वहीं 26 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही