आज प्रदेश कार्यालय में आगामी कार्यक्रम के निमित्त आयोजित बैठक को प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @bjpkarmveer">https://twitter.com/bjpkarmveer?ref_src=twsrc%5Etfw">@bjpkarmveer
इस दौरान द्वय प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बालमुकुंद सहाय जी और श्रीमती आरती कुजूर जी और महामंत्री श्री @AdityaPdSahu">https://twitter.com/AdityaPdSahu?ref_src=twsrc%5Etfw">@AdityaPdSahu
जी ने संबोधित किया.
जी उपस्थित रहे. pic.twitter.com/bY92BNP50X">https://t.co/bY92BNP50X">pic.twitter.com/bY92BNP50X
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) June">https://twitter.com/BJP4Jharkhand/status/1804413479631114721?ref_src=twsrc%5Etfw">June
22, 2024
भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंचे, हेमंत विश्वशर्मा 23 को आयेंगे, करेंगे वृक्षारोपण, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे

23 जून से 6 जुलाई भाजपा चलायेगी एक वृक्ष मां के नाम... वृक्षारोपण कार्यक्रम, बूथ स्तर पर होंगे वृक्षारोपण कार्यक्रम,लगाये जायेंगे लाखों पौधे Ranchi : भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हेमंत विश्वशर्मा नयी जिम्मेवारियों के साथ पहली बार झारखंड आ रहे हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार देर शाम रांची पहुंचे. आईसीएआर,नामकुम में रात्रि विश्राम के बाद वे 23 जून को प्रातः 9 बजे परिसर में वृक्षारोपण करेंगे. विभागीय बैठक के बाद शिवराज सिंह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे. विधान सभा चुनाव के सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा 23जून को 9 बजे विमान द्वारा रांची पहुंचेंगे. 9.30 बजे विश्वशर्मा लीची बागान ,जगन्नाथपुर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण करेंगे. कार्यक्रम के बाद विश्वशर्मा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और बैठक में शामिल होंगे.
Leave a Comment