Ranchi : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने वायरल वीडियो को लेकर भाजयुमो नेता अमन जायसवाल के खिलाफ थाने में शिकायत करने के बाद शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अपने कार्यकर्ताओं को नफरत की भाषा का प्रशिक्षण दिया है. इन तीनों वरिष्ठ नेताओं को इस मामले में सामने आकर वक्तव्य देना होगा. नहीं तो भाजपा के ट्रोल आर्मी से कैसे निपटना है, झामुमो को आता है. सुप्रियो ने कहा कि हमने राजनीतिक विरोधियों पर कभी भी बिलो द बेल्ट प्रहार नहीं किया है, लेकिन ऐसी चीजें होंगी, तो जवाब उसी तरह मिलेगा.
चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, जानिये किसने क्या कहा [wpse_comments_template]
वीडियो का गलत इस्तेमाल कर चरित्र हनन की कोशिश
सुप्रियो ने कहा कि उनका जो वीडियो वायरल किया गया है, वह उस वक्त का है, जब वे बीमार थे. इसी दौरान नामकुम में रहने वाले वैद्य संतोष कुमार के क्लिनिक में भी गये थे. संतोष ने इस दौरान वीडियो बनाया था, लेकिन बगैर उनकी जानकारी के वीडियो सोशल मीडिया में उन्होंने साझा किया. इसी वीडियो को 11 मई को भाजपा नेता अमन जायसवाल ने अपने फेसबुक में पोस्ट किया. इस पोस्ट पर भाजपा के लोगों ने उनके और झामुमो नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की. वीडियो का गलत इस्तेमाल कर उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की गई. इसे भी पढ़ें – कर्नाटक">https://lagatar.in/congresss-bumper-victory-in-karnataka-elections-know-who-said-what/">कर्नाटकचुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, जानिये किसने क्या कहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment