Search

 
 
 

भाजपा कुशवाहा समाज को अपना पिछलगु ना समझे : राजू महतो

 
  • जो देगा टिकट उसके साथ है कुशवाहा समाज
  • भाजपा को स्थापित करने में कुशवाहा समाज का बड़ा योगदान
Giridih : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि भाजपा कुशवाहा समाज को अपना पिछलगु ना समझे. आगामी लोकसभा चुनाव में समाज को वाजिब हक नहीं मिला तो कुशवाहा कोई भी कदम उठाने से परहेज नहीं करेगा. स्थानीय होटल में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए राजू महतो ने साफ शब्दों में कहा कि अब तक भाजपा की जीत में कुशवाहा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है, बावजूद राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज को एकजुट करने के लिए राज्यव्यापी दौरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में कुशवाहा समाज की बड़ी जमात है. यहां से समाज के रीतलाल प्रसाद वर्मा 5 बार सांसद रह चुके हैं. भाजपा का देश में खाता खोलने वाला संसदीय क्षेत्र कोडरमा लोकसभा है, जहां से जननायक रीतलाल ने पांच बार प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने भाजपा आलकमान से चतरा लोकसभा क्षेत्र से कुशवाहा उम्मीदवार देने की मांग की है. जो वफादारी कर रहा है, भाजपा उन्ही के साथ दगा कर रही है. इससे समाज में अंदर ही अंदर बगावत है. कहा कि अपने स्तर से कुशवाहा समाज सर्वेक्षण कर रही है. सर्वे रिपोर्ट आने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल कुशवाहा समाज को इज्जत देगी तो चुनाव में उसका समर्थन किया जाएगा. इस मामले में किसी दल से परहेज नहीं है.

स्व. रीतलाल को भारत रत्न देने की मांग

पत्रकारों को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि अखंड बिहार में कर्पूरी ठाकुर तथा रीतलाल प्रसाद वर्मा दो जननायक हुए. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया तो रीतलाल की उपेक्षा क्यों की गई? उन्होंने कहा कि जिस समाज ने भाजपा को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसकी लगातार उपेक्षा की जा रही है. अलग राज्य निर्माण में भी कुशवाहा समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

बाबूलाल को ऋण चुकाने का मौका

राजू महतो ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को यह ऋण चुकाने का मौका था, पर नई कमेटी में मरांडी ने उपाध्यक्ष रहे प्रणव वर्मा के साथ नाइंसाफी कर नई कमेटी में उन्हें जगह नहीं दी. उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मरांडी से प्रणव वर्मा के साथ न्याय करने की गुहार लगाई है. कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र से प्रणव को टिकट देकर पार्टी बड़े समाज को जोड़ने की पहल कर सकती है. कहा कि बाबूलाल पहल करेंगे तो प्रणव को टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. उन्होंने भाजपा को चेताया कि कुशवाहा की अनदेखी लगातार की गई तो पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में इसकी कीमत चुकानी होगी. मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष केशव क्रांति, युवा के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन, संतोष महतो, राजेश महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-all-residents-of-sitamarhi/">UP

: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी सीतामढ़ी से लड़की देखने जा रहे थे प्रयागराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही