Search

5, 6 व 7 जनवरी को बीजेपी झारखंड के अलग-अलग नगर निकायों में देगी धरना

Ranchi :  भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें राज्य में लंबित नगर निकाय चुनाव पर चर्चा हुई.

 

 बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की मंशा निकाय चुनाव कराने की नहीं है. इसलिए लगातार बहानेबाजी कर  चुनाव टालने का प्रयास हो रहा है.

 

आगे कहा कि निकाय चुनाव नहीं होने से जनता की बुनियादी और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा. जनप्रतिनिधि नहीं होने से निकायों में ऑफिसर शाही हावी है.

 

मरांडी ने राज्य के 49 नगर निकायों (22 नगर पंचायत, 18 नगर परिषद और 9 नगर निगम) में शीघ्र चुनाव कराने की मांग की.


चुनाव दलीय आधार पर और ईवीएम से हो

मरांडी ने कहा कि चुनाव दलीय आधार पर और ईवीएम से कराया जाना चाहिए. दलीय आधार पर चुनाव होने से नित्य सामाजिक राजनीतिक कार्यों में जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनाव का अवसर मिलता है. इनके पास समाज-जीवन की समस्याओं और उनके समाधान के प्रयासों का प्रत्यक्ष अनुभव होता है, जिसका लाभ एक जन प्रतिनिधि बनने पर जनता को मिलता है. 

 

सभी नगर निकाय क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन

बाबूलाल ने घोषणा की कि भाजपा कार्यकर्ता इन  मांगों को लेकर  5, 6 और 7 जनवरी को सभी नगर निकाय क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन करेंगे और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे. 


जी राम जी योजना के समर्थन में अभियान चलाएगी भाजपा : आदित्य साहू

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी द्वारा जी राम जी योजना का विरोध किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण और तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित बताया. कहा कि जी राम जी योजना विकसित भारत के संकल्प में ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूती के लिए है. इसमें गांव के लोग ही अपने गांव को विकसित, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में काम करेंगे. योजनाओं को निर्धारित करेंगे. घोषणा की कि भाजपा कार्यकर्ता जी राम जी योजना के समर्थन में अभियान चलाएंगे और जनता को इसकी अच्छाइयों से परिचित कराएंगे.

 

बैठक में ये रहे मौजूद 

बैठक में बालूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ प्रदीप  वर्मा, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक राज सिन्हा, पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह और अभय सिंह उपस्थित रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//