Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रवक्ता कुणाल ने कहा- राज्य में पुलिसिया कार्रवाई केवल गरीबों और आम जनता पर, खास लोगों पर मेहरबानी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : चतरा में सेना के जवान को मास्क नहीं पहनने पर झारखंड पुलिस द्वारा पीटे जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले की आलोचना की है. भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लॉकडाउन उल्लंघन के मामलों में भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही है. गरीबों और आम जनता पर पुलिसिया कार्रवाई की चाबुक चल रही है, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन से जुड़े माननीयों और नेताओं को राहत दी जा रही है. छोटे दुकानदारों, होटल, उद्योगों को सील कर दिया जाता है. वहीं मास्क न होने पर त्वरित फाइन और केस किए जाते हैं. लेकिन ऐसी कार्रवाई केवल सेलेक्टिव क्यों ? भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड सरकार के लिए यह शर्म का विषय होना चाहिए कि भारतीय सेना के जवान को महज मास्क न पहनने के लिए राज्य की पुलिस ने पीटा है. कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा कि जिस प्रकार मास्क नहीं पहनने पर सेना के जवान को पीटा गया, क्या वैसी हिम्मत सत्तारूढ़ दल के माननीय विधायकों, मंत्री या नेताओं को पीटने में दिखा पाएगी झारखंड पुलिस ? भाजपा ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर रहे. चंद लोगों को राहत और आम लोगों पर कार्रवाई की परंपरा गलत है. सत्तारूढ़ दल के नेताओं पर रहम और गरीबों, आम जनता पर सितम की कार्यसंस्कृति में सुधार जरूरी है. भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने लाखों लॉकडाउन उल्लंघन के केसों पर राज्य सरकार से समीक्षा करने का आग्रह किया है ताकि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर की तैयारियों में संसाधनों का उचित उपयोग हो सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही