Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

11 फरवरी को भाजपा एसटी मोर्चा रांची में करेगा जनजाति सम्मेलन, कई राज्यों के प्रतिनिधि आएंगे

Advertisement
Advertisement

गेम चेंजर साबित होगा सम्मेलन, झारखंड की राजनीति में होगा चमत्कारी परिवर्तन- राधामोहन 

Ranchi: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा 11 फरवरी को शहीद तिलका मांझी के शहादत दिवस के दिन रांची में एक बड़ा राष्ट्रीय जनजाति सम्मेलन करने जा रहा है. इसे लेकर शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद थे. बैठक के बाद राधामोहन दास अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 11 फरवरी को होने वाले सम्मेलन में झारखंड के अलावा बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय कई राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. कहा कि इस सम्मेलन से झारखंड की राजनीति का चमत्कारी परिवर्तन होगा, यह एक प्रकार का गेम चेंजर साबित होगा. कहा कि कुछ लोगों को एसटी समाज को लेकर कोई भ्रम है तो यह भ्रम इस सम्मेलन के बाद टूट जाएगा. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bhaisur-gotni-and-nephews-beat-up-a-pregnant-woman-in-a-land-dispute-after-her-death-the-parents-created-a-ruckus/">हजारीबाग

: जमीन विवाद में भैसूर, गोतनी और भतीजों ने गर्भवती महिला को पीटा, मौत के बाद मायकेवालों ने किया बवाल

मोदी आदिवासी समाज के दिल में बसते हैं

राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के लोगों के हृदय में बसते है. तीन राज्यों के चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया कि आदिवासी समाज ने पूरी ताकत और समर्पण के साथ दिल खोलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है. मोदी सरकार की नीतियों एवं पिछले 9 वर्षों में आदिवासी समाज के लिए किए गए उनके कार्यो से आदिवासी समाज पूरी तरह उत्साहित है. बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, मोर्चा प्रभारी रामकुमार पाहन, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, मोर्चा महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, राजेन्द्र मुंडा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-13-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।13 JAN।।झारखंडः IAS,IPS के बीच बढ़ रहा तनाव।।कांस्टेबल भर्ती विज्ञापन का विरोध।।गुमलाः लापता प्रेमी जोड़े का कुएं से मिला शव।।‘संयोजक’ बनने से नीतीश ने किया इनकार।।बंगालः साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटा।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही