Search

 
 
 

चंद्रप्रकाश के समर्थन में भाजपाइयों ने चलाया संपर्क अभियान समेत गिरिडीह की 3 खबरें

 
Dumri (Giridih) : गरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. कार्यकर्ताओं ने डुमरी की असुरबांध पंचायत के गुरुटांड़, पोरदाग, टिंगरा व खांकी में घर-घर जाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट देने की अपील की. कहा कि देशहित में और ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए एनडीए को 400 से अधिक सीटें दिलाने के लिए चंद्रप्रकाश चौधरी की जीत सुनिश्चित कराएं. नेताओं ने ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की  भी जानकारी दी. अभियान में जिवाधन महतो, कृष्णकांत शर्मा, दिलीप कुमार, लिलो दास, बमशंकर बर्णवाल, सीताराम यादव, विजय तिवारी  आदि शामिल थे.

धनवार में भाजपा नेताओं ने किया घर-घर संपर्क  

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/dhanwar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dhanwar (Giridih) : कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धनवार विधानसभा के परसन सहित कई गांव में जनसंपर्क किया. टीम की अगुवाई भाजपा नेता प्रणव वर्मा कर रहे थे. वर्मा ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी कार्यों के बारे में बाताया. कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश का तेजी से विकास हुआ है. गरीब महिलाओं को उज्ज्ववाला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन व चूल्हा दिया. गरीबों को सरकार फ्री में अनाज दे रही है. मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है. उन्होंने लोगों से 20 मई को अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में वोट करने की अपील की.

कोडरमा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/india.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamua (Giridih) : कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में शुक्रवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया. युवा नेता असगर अली व एपवा नेत्री मीना दास के नेतृत्व में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जमुआ प्रखंड के कई गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की. असगर अली ने कहा कि भाकपा माले गरीब-गुरबों की पार्टी है. विनोद सिंह जरूरतमंदों के हर सुख-दुख में साथ रहते हैं. उन्हें वोट देकर केंद्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकें. कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के धुरेता, ब्लैडीह, धरधरो, फतहा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही