Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

1.36 करोड़ के दावे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने CM हेमंत सोरेन से पूछे ये सवाल

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि राज्य की जनता को बकाए से संबंधित सच्चाई जानने का अधिकार है. कहा कि झारखंड के 1.36 लाख करोड़ कोयला रॉयल्टी के दावे पर जनता को सच्चाई जानने का हक़ है. बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि सरकार बताए, यह बकाया किस-किस साल का है और किस किस योजना/परियोजना का है? दूसरा सवाल कि 1.36 लाख करोड़ की राशि का आधार क्या है? और तीसरा सवाल कि यूपीए शासनकाल और शिबू सोरेन जी के कोयला मंत्री रहते हुए कितनी राशि वसूली गई थी? https://twitter.com/yourBabulal/status/1869664866199539885

इससे आगे बाबूलाल ने कहा कि पारदर्शिता क्यों नहीं? झारखंड के भ्रष्टाचार से भरे इतिहास को देखते हुए, जनता सबकुछ जानना चाहती है. सही दस्तावेज और तथ्यों को पारदर्शिता के साथ सामने रखें तब बात करें. BJP झारखंड और झारखंडियों के हर अधिकार के लिए खड़ी है, जहां भी ज़रूरत होगी हम आपके साथ खड़े होंगे. लेकिन झूठे आंकड़े और फर्जी दावे बर्दाश्त नहीं होंगे. सच्चाई पर चलिएगा तो हम हर हमेशा सहयोग के लिए तैयार हैं. बकाया-बकाया का हौव्वा खड़ा कर कहीं आप जान बूझकर आगे मंईयां सम्मान योजना की राशि देने में विफलता के दोषारोपण की भूमिका तो तैयार नहीं कर रहे? झूठी राजनीति छोड़िए, झारखंड के असली मुद्दों पर ध्यान दीजिए. इसे भी पढ़ें -अल्पसंख्यकों">https://lagatar.in/state-government-is-determined-to-provide-rights-to-minorities-suresh-baitha/">अल्पसंख्यकों

के अधिकार दिलाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित: सुरेश बैठा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही