Search

 
 
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पैतृक गांव कोदईबांक में किया मतदान

 
भयमुक्त और निर्भीक होकर मतदान करें-बाबूलाल Giridih :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने पैतृक गांव कोदईबांक स्थित बूथ संख्या 114 में मतदान किया . उनके साथ उनके अनुज नुनूलाल मरांडी भी मतदान करने पहुंचे थे. मतदान करने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता निर्भीक और भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. पांच वर्ष में एक बार लोकतंत्र का महापर्व आता है. इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें. मतदाताओं को अपना और देश के भविष्य को लिखने के अवसर में उत्साह दिखाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एनडीए झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट के साथ-साथ गांडेय विधानसभा का उपचुनाव भारी मतों से जीतने जा रही है. एनडीए गठबंधन इस बार 400 से ज्यादा लोकसभा सीट जीतेगी. इसमें आश्चर्य की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष के कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी ने विकास की नयी लकीर खींची है. यह देश की जनता से छिपा नहीं है . [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही