Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

23 नवंबर को होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत विरोधी नीतियों सहित वर्तमान राजनीतिक हालातों पर होगी चर्चा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 23 नवंबर को आयोजित होगी. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की यह तीसरी बैठक होगी.यह जानकारी प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने दी. प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बताया है कि रांची प्रदेश कार्यालय से सेमी वर्चुअल तरीके से आयोजित होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया सहित प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे. शामिल होने वाले में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जैसे दिग्गज शामिल होंगे.

कार्यसमिति की बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

डॉ वर्मा ने कहा कि विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि अपने अपने जिलों से जुड़ेंगे. कार्यसमिति बैठक में प्रस्ताव के माध्यम से राजनीतिक हालातों पर विस्तार से चर्चा होगी. बैठक में हेमंत सरकार के दो सालों में आदिवासी, दलित, महिला युवा, किसान के प्रति जो विफलताएं दिखी हैं,  वह बैठक में मजबूती के साथ उठाए जाएंगे. यह सरकार कैसे युवाओं को नियोजन नीति, भाषा विवाद के नाम पर छल रही है, यह मुद्दा भी बैठक में शामिल होगा. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/hindus-are-being-harassed-in-jharkhand-by-adopting-muslim-appeasement-policy-abhay-singh/">झारखंड

में मुस्लिम तुष्टिकरण नीति अपना कर हिन्दुओं को परेशान किया जा रहा : अभय सिंह

हेमंत सरकार में विधि व्यवस्था हुई ध्वस्त, उग्रवाद बढ़ा

प्रदेश प्रवक्ता ने इस दौरान झारखंड में बढ़ते उग्रवाद और अपराध की घटनाओं पर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि प्रदेश हेमंत सरकार के हाथ से निकल चुका है. अपराधियों और उग्रवादियों के चंगुल में प्रदेश चला गया है. उग्रवादियों और अपराधियों का बोलबाला हो चुका है. प्रदेश की जनता भयभीत है. रेड अलर्ट के बावजूद नक्सलियों ने एक बार फिर धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच विस्फोट कर रेल की पटरी को उड़ा दिया. नक्सलियों ने धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में धमाका कर हेमंत सरकार को खुलेआम चुनौती दिया है. भाजपा नेता सिन्हा ने कहा कि दिनदहाड़े हत्या, लूट, दुष्कर्म हो रहा है. अपराधियों का मनोबल हेमंत सरकार में बढ़ चुका है, अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. सरकार विकास कार्य तो दूर आम जनता को सुरक्षा देने में भी विफल रही है. इसे भी पढ़ें-हत्या">https://lagatar.in/tmc-youth-president-shayani-ghosh-arrested-in-tripura-in-attempt-to-murder-case/">हत्या

की कोशिश मामले में TMC यूथ प्रेसिडेंट शायनी घोष त्रिपुरा में गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही