Search

 
 
 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के कुच्चू स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिला की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 6-7 जून प्रस्तावित झारखंड दौरे एवं उनके स्वागत की तैयारियों की समीक्षा करना था.
 
  • प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुच्चू स्थित आवास में हुई रांची पूर्वी एवं पश्चिमी की संयुक्त बैठक

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के कुच्चू स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिला की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 6-7 जून प्रस्तावित झारखंड दौरे एवं उनके स्वागत की तैयारियों की समीक्षा करना था.

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहली बार भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड पर आगमन हो रहा है. उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का माहौल है. उन्होंने रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी के सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक समन्वय के साथ स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने का आह्वान किया.

 

आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है. उनका यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटें और झारखंड की आत्मीयता और संगठन की शक्ति का परिचय दें.

 

बैठक में जानकारी दी गई कि झारखंड दौरे के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दर्शन के उपरांत लौटने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुच्चू स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के बीच जलपान करेंगे.

 

बैठक में प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, सरोज सिंह, अशोक शर्मा, नरेंद्र सिंह, विनय महतो धीरज, मनोज वाजपेयी, जेलेंद्र कुमार, रामकुमार पाहन, नंदजी प्रसाद, रणधीर चौधरी, कमलेश राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही