Search

 
 
 

सबका विश्वास पाने में बीजेपी कामयाब रही : रामेश्वर उर्फ छठन

 
भाजपाईयों ने कमल निशान बनाकर किया प्रचार-प्रसार Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत के बूथ संख्या 124/114/123 पर कमल छाप निशान बनाकर भाजपाइयों ने प्रचार प्रसार किया. मौके पर हुसैनाबाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संह भाजपा जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ छठन पासवान ने कहा कि एक बार फिर कमल निशान पर बटन दबाकर नरेंद्र मोदी जी को हाथों मजबूत करें. जनता ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास एवं विश्वास पाने में बीजेपी कामयाब रही है. वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भाजपा की जीत नरेंद्र मोदी व अमित शाह के कुशल नेतृत्व का सुबूत है. चार राज्यों के चुनाव में तीन राज्यों में बीजेपी की जीत ने यह साबित कर दिया है. जनता जागरूक हो गई है. लोक सभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन प्रचंड बहुमत लेकर आयेगा. वहीं सांसद प्रतिनिधि अखिलेश कुमार मेहता ने कहा कि झारखंड की सभी लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में डालने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष उमा देवी, शिवपूजन प्रसाद गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-family-struggling-with-financial-crisis-gets-support/">हजारीबाग

: आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को मिला सहारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही