Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोरियो में आंगनबाड़ी सेविका की हत्या पर भाजपा ने सरकार को घेरा

Ranchi : साहिबगंज जिले के बोरियो में आंगनबाड़ी सेविका मालोती सोरेन की हत्या और उसके शव का टुकड़ा करने के मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरा है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता जानना चाहती है की कितनी बेटियों की बलि लेगी राज्य सरकार. अपराधियों में पुलिस प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है. राज्य सरकार की विधि व्यवस्था को ध्वस्त हो चुकी है. राज्य में जंगल राज की स्थिति है. साहिबगंज के बोरियो के संथाली गांव की रहने वाली आंगनबाड़ी सेविका मालोती सोरेन की टुकड़ों में काटकर हुई हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत राज में बहन बेटियों की इज्जत और जान सुरक्षित नहीं है. बेटियों के माता- पिता और परिजन दहशत में जी रहे हैं.

राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

उन्होंने कहा कि साहेबगंज के बोरियो में विगत 16 दिसंबर को 50 टुकड़ों में काटकर रुबिका पहाड़िन की हत्या की गई थी. उसी क्षेत्र में 6 माह के अंदर उसी प्रकार की घटना की पुनरावृति होना यह बताता है कि राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि 5000 से अधिक बलात्कार की घटनाएं पिछले तीन वर्षों में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं. दरिंदे और अपराधी 5-6 वर्ष के बच्चियों को भी अपनी हवस का शिकार बना रहे. उन्होंने कहा कि कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री का ढोल पीटने वाले हेमंत सोरेन जी के राज में सर्वाधिक प्रताड़ित आदिवासी और दलित बहन- बेटियां ही हो रही हैं. फिर भी मुख्यमंत्री को अपराधियों पर गुस्सा नहीं आता है. उन्होंने कहा कि आखिर राज्य की कितनी बहन बेटियों की इज्जत और जान जाते देखना चाहती है राज्य सरकार. ऐसे अपराधियों के साथ राज्य सरकार कड़ाई से पेश आए तथा उन्हें पकड़कर कठोर सजा सुनिश्चित कराए. इसे भी पढ़ें – साहिबगंजः">https://lagatar.in/sahibganj-elderly-shot-dead-in-land-dispute-serious/">साहिबगंजः

जमीन विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही