Search

 
 
 

भाजपा ने सीएम हेमंत के दूसरे दिन भी नहीं मिलने पर कसा तंज, राज्यपाल से की मांग

 
Ranchi :  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूसरे दिन भी नहीं मिलने पर तंज कसा है.  शाहदेव ने कहा कि `भाग हेमंत भाग` का खेल कब तक चलेगा? कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब कोई मुख्यमंत्री दो दिनों से फरार हो. प्रतुल ने राज्यपाल से अविलंब सीएम को सामने आने का आदेश देने और राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से उनकी सलामती सुनिश्चित करने की मांग की. प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री एक आपराधिक मामले में दो दिनों से फरार हैं और यह राज्य में बहुत गलत नजीर पेश हुआ है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही