Search

 
 
 

बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने पर भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

 
Saraikela / Kharsawan : खरसावां में भाजपा एसटी मोर्चा के सदस्यों ने गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आभार व्यक्त किया. एसटी मोर्चा के केंद्रीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरसावां मुख्य चौक से शहीद पार्क के मुख्य गेट तक गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि बीते बुधवार को मंत्री परिषद भारत सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसके तहत 15 नवंबर को होने वाले बिरसा मुंडा का जन्म दिवस अब राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित हुआ है. भगवान बिरसा मुंडा को राष्ट्रीय पटल पर उचित सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रति विशेष आभार है. भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सरदार ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को यह घोषणा आदिवासी समुदायों के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को स्वीकृति प्रदान करती है. यह जनजातीय गौरव दिवस हर साल मनाया जाएगा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और वीरता, आतिथ्य और राष्ट्रीय गौरव के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देगा. रांची में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा जहां भगवान बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी.

15 नवंबर से एक सप्ताह तक चलेगा समारोह

भारत सरकार ने जनजातीय लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के 75 साल पूरे होने का जश्न और इसका उत्सव मनाने के लिए 15 नवंबर से 22 नवंबर 2021 तक सप्ताह भर चलने वाले समारोह के आयोजन की योजना बनाई है. भाजपा एसटी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लाल सिंह सोय ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदाय को सम्मान देने के लिये ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. सभी का मूल विषय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय लोगों की उपलब्धियों, भारत सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचे और कौशल विकास के लिए किए गए विभिन्न कल्याणकारी उपायों को प्रदर्शित करना है. मौके पर एसटी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य लालसिंह सोय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुजाहिद खान, सांसद प्रतिनिधि सुशील सारंगी, प्रकाश मुखी, दुलाल स्वानसी, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष होपना सोरेन, प्रशांत महतो, रमेश महतो, विजय महतो, जयचंद्र महतो, संजय सरदार, दीपक माझी, विशकंठ प्रधान, नयन नायक, सुभाष महतो, रावतु हाईबुरु समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही