Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश विभाजन की बात करने वाले कांग्रेस सांसद डीके सुरेश पर सोनिया गांधी-राहुल की चुप्पी पर भाजपा ने निशाना साधा

Advertisement
Advertisement
New Delhi : भारतीय जनता  पार्टी  ने कहा कि कांग्रेस नेता डीके सुरेश को एक मिनट भी सांसद बने रहने का अधिकार नहीं है वह खुलेआम भारत को तोड़ने की बात कर रहे हैं, जो कि देश की एकता व संप्रभुता की रक्षा करने की उनकी शपथ का उल्लंघन है.भाजपा नेता और पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘क्या राजनीतिक लाभ के लिए देश की एकता और संप्रभुता की धज्जियां उड़ाई जाएंगी. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा उनके सहयोगी दलों पर सुरेश की शर्मनाक और असंवैधानिक टिप्पणियों पर चुप्पी साधे रखने के लिए निशाना साधा.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस सांसद ने संविधान का, उसकी शपथ का  अपमान किया  : संसदीय कार्य मंत्री   

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस सांसद डी के सुरेश ने गुरुवार को मीडिया के सामने दिये अपने बयान में देश के विभाजन की बात’ की है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सांसद ने राजस्व और बजट आवंटन का झूठा आधार बनाकर देश के विभाजन की बात कही है. जोशी ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने संविधान का और उसकी शपथ का भी अपमान किया है जिसकी वह घोर निंदा करते हैं. देश के विभाजन की कांग्रेस की परंपरा बरकरार है. मैं मानता हूं कि कांग्रेस को इस मामले में सफाई देनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए. जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस विषय को सदन की आचार समिति को भेजने का भी अनुरोध किया.

हमारा कर का पैसा उत्तर भारत में वितरित किया जा रहा है,

बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश ने यह दावा कर विवाद खड़ा कर दिया है कि कर संग्रह में हिस्सेदारी के आवंटन में दक्षिणी राज्यों के साथ अन्याय हो रहा है. सुरेश ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये अंतरिम बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा, हमारा कर का पैसा उत्तर भारत में वितरित किया जा रहा है, अगर हम इसकी निंदा नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है, जहां हमें एक अलग राष्ट्र की मांग करनी होगी.

राहुल गांधी अपनी पार्टी के सांसद की टिप्पणियों से पल्ला झाड़ रहे हैं

प्रसाद ने कहा कि‘भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कथित तौर पर वह देश को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अब वह अपनी ही पार्टी के सांसद की टिप्पणियों से पल्ला झाड़ रहे हैं. प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के नेता नियमित रूप से भाजपा पर संविधान का उल्लंघन करने और प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहकर उन्हें गाली देने का काम करते हैं तथा आरोप लगाते हैं कि वह भविष्य में चुनाव नहीं होने देंगे, लेकिन उनके ही सांसद ने जब संविधान विरोधी टिप्पणी की है, तो विपक्षी नेताओं ने चुप्पी साध ली है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही