Search

 
 
 

भाजपा ने कैप्टन स्मित माछर की तारीफ में एक भी पोस्ट नहीं करने पर गांधी परिवार को घेरा

National News  : सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे(कैप्टन स्मित माछर) बात की है. इज़राइल और अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने उनकी तारीफ़ की है. इस क्रम में उन्होंने कहा कि आज मीडिया में यह ख़बर आयी है कि आरोपी पायलट इमाम अल हम्मामी की अल-कायदा ने तारीफ़ की है.  उसका समर्थन किया है.
 
कैप्टन स्मित माछर और पीएम मोदी (फाइल फोटो)

National News  :  सोनिया गांधी, राहुल गांधी की ओर से फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित माछर की तारीफ में एक भी शब्द नहीं कहे जाने को लेकर भाजपा ने उनके खिलाफ हल्ला बोला है. जब सारी दुनिया इजराइली यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित माछर की शान में कसीदे पढ़ रही है, ऐसे में गांधी परिवार की चुप्पी सवाल पैदा कर रही है. 

 

 

भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि दुबई की फ्लाइट में कैप्टन स्मित माछर ने अपनी अद्भुत हिम्मत से पूरे देश और दुनिया को हैरान कर दिया है. उन्होंने अपने कामों से देश का मान बढ़ाया है.

 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे(कैप्टन स्मित माछर) बात की है. इज़राइल और अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने उनकी तारीफ़ की है. इस क्रम में उन्होंने कहा कि आज मीडिया में यह ख़बर आयी है कि आरोपी पायलट इमाम अल हम्मामी की अल-कायदा ने तारीफ़ की है.  उसका समर्थन किया है.

 


सुधांशु त्रिवेदी ने  कहा कि भारत के लिए गर्व के इस पल में, कुछ शर्मनाक पल भी  शामिल हैं. उन्होंने सोनिया गांधी पर हमलावर होते हुए कहा, यह बात सवाल खड़े करती है कि कांग्रेस की फ़र्स्ट फ़ैमिली(गांधी परिवार) की तरफ़ से कैप्टन स्मित माछर के लिए एक भी शब्द, पोस्ट या प्रेस बयान नहीं आया है.

 


भाजपा सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी, जिनकी आंखों में बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए आंसू थे, उन्होंने कैप्टन स्मित माछर के लिए सहानुभूति नहीं दिखाई है.  कैप्टन स्मित मच्छार के लिए उनकी आंखों में हमदर्दी की कोई झलक नहीं दिखती.

 


राहुल गांधी गाजा को लेकर कितने  दुखी थे. वे ट्वीट्स, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के प्रस्तावों और लेखों के जरिए अपना दुख जाहिर कर रहे थे. कहा कि  वे अब वोट बैंक'से इतने डरे हुए लगते हैं कि इस मामले पर उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा.

 


 प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा, जो राजकुमारी हाथ में फ़िलिस्तीन का बैग लेकर चलती थीं, उन्होंने उस बैग से सहानुभूति का रुमाल तक नहीं निकाला,

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही