Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मांडर में बीजेपी ने झोंकी ताकत, दीपक प्रकाश, बाबूलाल का तूफानी दौरा, धर्मपाल कर रहे बूथ मजबूत

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मांडर उपचुनाव में प्रदेश बीजेपी के सभी बड़े नेता पसीना बहा रहा हैं. सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने जहां विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर सभा और जनसंपर्क किया, वहीं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तैयार की. दीपक प्रकाश ने रानीखटंगा पंचायत, ईटकी पूर्वी एवं पश्चिमी में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की अपना घर भरने में यहां की जनता को ही भूल गए थे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और मांडर उपचुनाव में यहां से जनता वंशवाद की जड़ें उखाड़ने का काम करेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/2-19.jpg"

alt="" width="1279" height="814" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/3-16.jpg"

alt="" width="1024" height="682" />

जेएमएम ने झारखंड आंदोलन को बेचा, कांग्रेस ने खरीदा

उन्होंने कहा कि जब भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता रुपा तिर्की को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा था तो यहां के पूर्व विधायक उसके घर जाकर उसकी मौत का सौदा कर रहे थे. परिजनों को प्रलोभन दे रहे थे कि आप मुंह बंद रखिये, हम आपके परिवार को राज्य सरकार से पेट्रोल पंप दिलाने का काम करेंगे. दीपक प्रकाश ने कहा कि पहले भी ये लोग समय-समय पर सौदा करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि अलग राज्य आंदोलन को इसी झामुमो ने बेचने का काम किया था तो इन्हीं के सहयोगी कांग्रेस ने खरीदने का काम किया था. इसे भी पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/congress-misused-party-workers-to-put-pressure-on-ed-cp-singh/">ईडी

पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं का दुरुपयोग : सीपी सिंह

हेमंत सरकार के ढाई साल के लूट का जवाब बीजेपी को जीताकर दे जनता- बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने भी सोमवार को विभिन्न पंचायतों का तूफानी दौरा किया. जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम एवं राजद के नेतृत्व में झारखंड में विकास कार्य तो नहीं हुआ, लेकिन सभी दलों ने अपना-अपना विकास जरूर किया. यह सरकार काम करने के लिए नहीं बल्कि कमाने के लिए बनी है. कांग्रेस, जेएमएम और राजद परिवार के लिए राजनीति करते है. उन्होंने कहा कि ब्लॉक, अंचल, थाने और सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता. जाति, आय, आवासीय यहां तक कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे लिए जा रहे हैं. बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सरकार के ढाई वर्ष के लूट का जवाब गंगोत्री कुजूर को जीता कर दें. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/in-the-corruption-case-in-the-energy-department-in-2011-12-the-cm-approved-the-prosecution/">सीएम

ने दी अभियोजन की स्वीकृतिः 2011-12 के दौरान ऊर्जा विभाग में भ्रष्टाचार का मामला 

बूथ अध्यक्षों के साथ धर्मपाल की बैठक

बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी संगठन को बूथ लेबल तक मजबूत करने लिए खूब पसीना बहा रहे हैं. सोमवार को उन्होंने मांडर मंडल के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की और उपचुनाव में गंगोत्री कुजूर को जीताने की रणनीति तैयार की. उनके साथ हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही