Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश कार्यसमिति में बीजेपी ने लिया संकल्प, राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने तक पार्टी करेगी संघर्ष

Advertisement
Advertisement
Hazaribag/Ranchi : झारखंड बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करने का संकल्प लिया है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी के पदाधिकारियों को यह संकल्प दिया और कहा कि जबतक सरकार को सत्ता से बाहर नहीं करेंगे, तबतक चैन की नींद नहीं सोयेंगे. हजारीबाग में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का माइनिंग लीज मामला और उनके रिश्तेदारों और करीबियों पर लगे आरोपों को लेकर चर्चा हुई. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्ट नौकरशाहों ने सत्ता शीर्ष में बैठे लोगों के साथ मिलकर राज्य को लूटने का काम किया है. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर रावण राज को खत्म करेंगे.

अपराध को लेकर भी हेमंत सरकार निशाने पर रही

इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद दयनीय है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हेमंत सरकार के 27 महीनों के कार्यकाल में 4153 लोगों की हत्या कर दी गई. इसके साथ ही दुष्कर्म की घटनाओं का आंकड़ा 3741 है. इतने समय में 766 नक्सली घटनाएं हुई हैं.

कुछ संशोधनों के साथ राजनीतिक प्रस्ताव पारित

वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 5 जून को रांची में होने वाली आदिवासी महारैली को लेकर चर्चा की. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा समेत कई नेताओं ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया. कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश किया गया. सांसद निशिकांत दुबे और पीएन सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव के समर्थन में चर्चा की और कुछ संशोधनों के साथ यह पारित किया गया. इसे भी पढ़ें – सत्ता">https://lagatar.in/be-it-anyones-power-prem-prakashs-status-was-of-prem-prakash-bodyguards-had-met-from-ranchi-district-since-2017/">सत्ता

चाहे किसी की हो रुतबा रहा प्रेम प्रकाश का, रांची जिला से 2017 से ही मिले थे बॉडीगार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही