Search

 
 
 

धनबाद में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

 
Dhanbad : भाजपा के देशव्यापी अभियान के तहत धनबाद के युवा भाजपाइयों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली. विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में  तिरंगा यात्रा बैंक मोड़, जेपी चौक से शुरू होकर नया बाजार, रंगाटांड़, पूजा टाकिज, बेकारबांध, कंबाइंड बिल्डिंग होते हुए हीरापुर रणधीर वर्मा चौक पर पहुंची. यात्रा में भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून के साथ हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए देश भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा की आत्मा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है. इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है. इसके चलते ही भाजपा स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान भी चला रही है. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह, संजीव अग्रवाल, रमेश राही, वीरेंद्र हांसदा, शिवेन्द्र सिंह सोनू, मौसम सिंह, आनंद खंडेलवाल, राजकुमार मंडल, सुमन सिंह, विकास मिश्रा, रमेश सिंह, निर्मल प्रधान, अशोक पाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/dgp-with-sit-regarding-action-against-land-mafia/">जमीन

माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SIT के साथ DGP अनुराग गुप्ता की बैठक, टीम में जोड़े गए 6 डीएसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही