Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ढिबरी, मोमबत्ती और बरतन लेकर भाजपा ने निकाली त्राहिमाम यात्रा

  • बिजली-पानी की खराब व्यवस्था के लिए हेमंत सरकार को ठहराया जिम्मेदार
  • शहीद चौक से डीसी ऑफिस तक निकाली गई यात्रा
  • झारखंड में जल्द नगर निकाय चुनाव कराने की मांग
Ranchi : राजधानी में बिजली-पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने शहीद चौक के पास स्थित जिला स्कूल मैदान से डीसी ऑफिस तक त्राहिमाम यात्रा निकाली. इस त्राहिमाम यात्रा में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में ढिबरी, मोमबत्ती, डेगची और घड़े लेकर निकले थे. यात्रा में रांची नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर समेत कई वार्डों के पार्षद शामिल हुए. भाजपा ने सरकार से राज्य में जल्द से जल्द नगर निकाय चुनाव कराने की मांग की. त्राहिमाम यात्रा में रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, महानगर भाजपा अध्यक्ष केके गुप्ता समेत कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे. (पढ़ें, सारे">https://lagatar.in/delhi-university-removed-the-chapter-on-poet-iqbal-who-wrote-saare-jahan-se-accha/">सारे

जहां से अच्छा… लिखने वाले शायर इकबाल का चैप्टर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हटाया)

बिजली-पानी के लिए हाहाकार, सोई हुई है सरकार- सीपी सिंह

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जब-जब हेमंत सरकार सत्ता में आयी है, तब-तब बिजली-पानी की ऐसी भयावह स्थिति पैदा होती है. सरकार के नकारेपन की वजह से रांची में बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन बेशर्म ठगबंधन की सरकार सोई हुई है. मुख्यमंत्री ने जनता के साथ मजाक किया है. उन्हें न्यूनतम दर पर बिजली देनी थी, लेकिन उन्होंने बिजली की आपूर्ति ही न्यूनतम कर दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/trahimam-yatra_937-e1685174676921.jpg"

alt="" width="1600" height="624" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/trahimam-yatra4_449-e1685174705144.jpg"

alt="" width="1600" height="648" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/trahimam-yatra3_309-e1685174725978.jpg"

alt="" width="1600" height="644" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/trahimam-yatra2_149-e1685174752703.jpg"

alt="" width="1600" height="612" /> इसे भी पढ़ें : पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/five-day-advance-investigation-training-course-for-policemen-will-start-from-may-30/">पुलिसकर्मियों

का एडवांस इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग कोर्स 30 मई से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही