Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है भाजपा : नमन विक्सल कोंगाड़ी

Simdega : रविवार को कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कोलेबिरा प्रखंड के बोंगराम तथा लचरागढ नारोडेगा मे जनसभाओं को सम्बोधित किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा की केंद्र सरकार लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है. विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य कर रही है. जनता और विपक्षी दलों के संवैधानिक अधिकार को समाप्त करना चाहती है. जनता के बुलावे पर विधायक दोनों जगहों पर पहुंचे थे और वे लोगों की समस्यायों से अवगत हुए. बिजली बिल की समस्या से लचरागढ के निवासियों ने विधायक को अवगत कराया. विधायक ने कहा मै सदन में इस विषय पर सवाल उठा चुका हूं. सरकार की तरफ से जवाब भी मिला है लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. विधायक ने कहा कि संबंधित विभाग और पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. इस पर कार्रवाई होगी. यदि जरुरत पड़े तो वो धरना पर भी बैठेंगे. इसे भी पढ़ें :तीन">https://lagatar.in/plastic-wrapped-dead-body-of-missing-youth-found-for-three-days/">तीन

दिनों से लापता युवक का प्लास्टिक से लिपटा शव बरामद,परिजन बोले- हत्या कर फेंका
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/VVV-2.jpg"

alt="" width="604" height="340" />

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला विधायक प्रतिनिधि समी आलम, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, श्यामलाल प्रसाद, बीस सूत्री अध्यक्ष लूथर सुरीन, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राकेश कोंगाडी, प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल समद, जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष सुशील जड़ियां, बांसजोर प्रखंड अध्यक्ष बारथोलोमी तिर्की, बीस सूत्री सदस्य पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया, सुरेश द्विवेदी, फुलकेरिया डांग, क्लेमेंट टेटे, रवी गोप, जमीर हसन विक्की नायक समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-situation-peaceful-in-violence-hit-area-deployment-of-police-everywhere/">साहिबगंज

: हिंसाग्रस्त इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही