Search

 
 
 

दल बदलुओं के सहारे चुनावी नैया पार करना चाहती है भाजपा : राजद

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने भाजपा विधायक दल के नेता और सचेतक बनाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कहा कि भाजपा दल बदलुओं और दूसरे दल से आए नेताओं के भरोसे चुनावी नैया पार करना चाहती है, यह नामुमकिन है. भाजपा को अपने पुराने नेताओं पर भरोसा और विश्वास नहीं है. जिस कारण दूसरे दल से आए नेताओं पर भरोसा जताया है. भाजपा को अपने पुराने विधायकों पर से भरोसा उठ चुका है. भाजपा का यही चाल, चरित्र और नीति है, जिसे झारखंड की जनता समझ चुकी है. गाली देने वाले ही आज भाजपा के पसंदीदा नेता बन चुके हैं. भाजपा के पास नेताओं कि कमी है इसलिए जेवीएम से भाजपा में शामिल हुए नेता बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष, अमर कुमार बाउरी को विधायक दल के नेता और जेएमएम से आए नेता जयप्रकाश पटेल को सचेतक बनाने का काम किया है. इसे भी पढ़ें – 189">https://lagatar.in/many-news-of-kolhan-including-bjp-leader-abhay-singh-who-came-out-of-jail-after-189-days/">189

दिन बाद जेल से बाहर आए भाजपा नेता अभय सिंह समेत कोल्हान की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही