Search

 
 
 

जिनके शब्दकोश में झारखंड नहीं था, वो भाजपा झारखंड आंदोलन की बात करती है : कांग्रेस

लालकिले से पहली बार कांग्रेस के राजीव गांधी ने झारखंड शब्द का प्रयोग किया था.  उसके तुरंत बाद झारखंड विषयक समिति का गठन किया जिसके उपरांत झारखंड के भौगोलिक सीमांकन हुआ.  सोनिया गांधी के प्रयास से झारखंड अलग राज्य का उदय हुआ.
 

 Ranchi :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि जिनके शब्दकोश में झारखंड नहीं था वो भाजपा झारखंड आंदोलन की बात करती है.  

 

लालकिले से पहली बार कांग्रेस के राजीव गांधी ने झारखंड शब्द का प्रयोग किया था.  उसके तुरंत बाद झारखंड विषयक समिति का गठन किया जिसके उपरांत झारखंड के भौगोलिक सीमांकन हुआ.  सोनिया गांधी के प्रयास से झारखंड अलग राज्य का उदय हुआ.

 

साजिश रचना भाजपा की फितरत

 

सिन्हा ने कहा कि सिर्फ झूठ बोलना और साजिश रचना भाजपा की फितरत रही है. अपने शासनकाल में सीएनटी और एसपीटी एक्ट में बदलाव का प्रयास किया उसे आदिवासी की चिंता सता रही है.  

 

मणिपुर आज भी जल रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री विदेश का दौरा कर रहे हैं. भाजपा का चाल और चरित्र हूल दिवस पर दिख ही गया. उसने संथाल को जलाने की साजिश रची.  लेकिन उनका प्रयास आम जनता ने विफल कर दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही