Search

 
 
 

मॉनसून सत्र के पहले ही दिन से आक्रामक रहेगी भाजपा, सीएम से इस्तीफा देने की होगी मांग

 
  • झारखंड के इस्लामीकरण का भाजपा के विधायक विधानसभा में करेंगे विरोध - बिरंची 
  • राष्ट्रपति के लिए कांग्रेस के बयान पर सदन के बाहर होगा जोरदार विरोध
Ranchi: भाजपा ने विधानसभा के मॉनसून सत्र में सरकार को चौतरफा घेरने की रणनीति बना ली है. पार्टी ने विधायक दल की बैठक में तय किया है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा देने की मांग की जाएगी. विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा मॉनसून सत्र के पहले ही दिन से सदन के बाहर आक्रामक रहेगी. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है उसके लिए भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग करेगी.

हिंदी स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी बनेगा बड़ा मुद्दा

बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य अराजकता के दौर से गुजर रहा. ईडी की कार्रवाई जिस तरह एक सीए से शुरू होकर सीएम के विधायक प्रतिनिधि और सलाहकार तक पहुंच चुकी है ऐसे में मुख्यमंत्री को अब इस्तीफा देना चाहिये. वहीं सरकार के संरक्षण में राज्य का इस्लामीकरण हो रहा है. सरकार के इशारे पर हिंदी स्कूलों में भी शुक्रवार की छुट्टी हो रही है. प्रार्थना को विवादित बनाया जा रहा. भाजपा राज्य के इस्लामीकरण का प्रबल विरोध करेगी. इसे भी पढ़ें-अधीर">https://lagatar.in/bjps-dharna-against-adhir-ranjan-chowdhurys-statement/">अधीर

रंजन चौधरी के बयान के खिलाफ भाजपा का धरना

जनहित से जुड़े मुद्दों पर घिरेगी सरकार

राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने, महिला दारोगा संध्या टोपनो की हत्या, राज्य की बिगड़ रही विधि व्यवस्था, बालू की समस्या, जेएसएससी पेपर लीक जैसे जनहित से जुड़े कई मामलों पर भाजपा सरकार को घेरेगी. बिरंची ने कहा अगर इन सवालों पर सरकार संतोषजनक जवाब नहीं देगी तो भाजपा के विधायक सदन को चलने नही देंगे.

कोरोना पॉजिटिव होने के कारण बाबूलाल बैठक में नहीं रहे मौजूद

प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने विधायकों के साथ बैठक की. कोरोना पॉजिटिव होने के कारण विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी बैठक में शामिल नहीं हुए. बैठक में विधायक मनीष जायसवाल, नीरा यादव, बिरंची नारायण, भानु प्रताप शाही, अपर्णा सेनगुप्ता, अमित मंडल, आलोक चौरसिया, समरी लाल, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, अमर कुमार बाउरी, अनंत ओझा, ढुल्लू महतो, शशिभूषण मेहता, नारायण दास, सीपी सिंह, केदार हाजरा, कोचे मुंडा, केदार हाजरा मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- जज">https://lagatar.in/judge-murder-fear-of-death-on-lakhan-and-rahuls-face/">जज

हत्याकांड : लखन और राहुल के चेहरे पर मौत का खौफ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही