Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2024 के चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा : महुआ माजी

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर के नेतृत्व में सोमवार को कांके में कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ. मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि लोगों का रुझान झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ है. हेमंत सोरेन की सरकार दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दिशा- निर्देश में जिस तरह से काम कर रही है, वह पूरे देश में एक मिसाल बन गया है. कहा कि जैसा समर्थन मिल रहा है, उससे लगता है कि 2024 के चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा. रामगढ़ उपचुनाव में भी महागठबंधन उम्मीदवार अपनी जीत का रिकॉर्ड बनाएगा. मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/23-2.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" />

कामकाज के मामले में कांके प्रखंड अव्वल- मुस्ताक

जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 3 साल के कार्यकाल को राज्य के लोगों ने सराहा है. पिछले एक साल में जो काम हुआ, वह 20 सालों में नही हुआ था. कामकाज के मामले में कांके प्रखंड अव्वल पर है. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जनक नायक, अंतू तिर्की के साथ कई जेएमएम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
देखें वीडियोः

चंदवे के सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए

कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर ने बताया कि हमने अपने 5 महीने के कार्यकाल में 32 पंचायत समिति का गठन किया है. कांके प्रखंड सबसे बड़ा क्षेत्र है. आने वाले 4 महीने में बूथ कमेटी से लेकर चूल्हा कमेटी तक का गठन कर कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार आपके द्वार के माध्यम से काम करने में भी कांके प्रखंड टॉप पर रहा. मौके पर युवा कार्यकर्ता शेख मजीद, मोहम्मद बिलाल रोहन महतो के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता जो चंदवे के रहने वाले हैं, ने बताया हमने आज पार्टी जॉइन की है. रोजगार को लेकर बड़ी समस्या है. आने वाले दिनों में सरकार युवाओं को रोजगार दिलायेगी.
इसे भी पढ़ें – RIMS:">https://lagatar.in/rims-barrier-near-hostel-number-6-entry-of-outsiders-will-be-banned/">RIMS:

हॉस्टल नंबर 6 के पास लगा बैरियर, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रहेगी रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही