Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में होगा भाजपा का सफाया : मंत्री मिथिलेश ठाकुर

Garhwa: भाजपा के पूर्व रंका प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर सोनी एवं भाजपा नेता रूपेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये. गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया. इस दौरान सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़वा विधानसभा से मंत्री ठाकुर को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया. मौके पर मंत्री ठाकुर ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि दोनों नेताओं को पार्टी में आने से निश्चित रूप से पार्टी को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि गढ़वा से भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा.

झामुमो में सभी को पूरा सम्मान मिलता है

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की नीति एवं नियत से क्षुब्ध होकर अधिसंख्य भाजपा के कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हो रहे हैं. आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे. मंत्री ने कहा कि झामुमो में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता से लेकर आम जनता सभी को पूरा मान सम्मान मिलता है. गढ़वा में हो रहे विकास कार्यां एवं झारखंड सरकार द्वारा चलायी जा ही जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर सभी लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं. मंत्री ने कहा कि सभी लोग आज से ही कमर कसकर क्षेत्र में लग जायें. जनता के बीच जाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें. साथ ही हेमंत सरकार के नीति एवं सिद्धांतों से सभी को अवगत करायें. ताकि झूठ का पुलिंदा लेकर भटक रहे लोगों को आगामी विधानभा चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब दे. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

मंत्री मिथिलेश ने किया छह स्वागत द्वार का लोकार्पण

पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में छह स्वागत द्वारों का लोकार्पण किया. नगर विकास विभाग झारखंड सरकार की ओर से लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार का अधिष्ठापन किया गया है. जानकारी देते हुए मंत्री ठाकुर ने बताया कि गढ़वा शहर के वार्ड नंबर एक उंचरी में यासीन मिल्लत कॉलेज के समीप, रेहला रोड वार्ड संख्या चार सोनपुरवा में हरियारा पुल के समीप, कचहरी रोड वार्ड नंबर 12 में सिविल कोर्ट के समीप, चिनियां रोड में दानरो नदी पुल के समीप, टंडवा वार्ड नंबर 20 शाहपुर रोड में तथा वार्ड नंबर 21 में आरके पेट्रोल पंप के समीप स्वागत द्वार का अधिष्ठान किया गया है. मंत्री ने कहा कि गढ़वा में मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ सुंदरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर नगर विकास विभाग की ओर से स्वागत द्वार का अधिष्ठापन किया गया है. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-498-chos-said-government-is-serious-about-strong-health-system/">मुख्यमंत्री

ने 498 CHO को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सरकार गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही