Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: भाजपा ‘सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता महापर्व’ के रूप में मनाएगी गुरु रविदास जयंती

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव को भाजपा ने 'सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता महापर्व' मनाने की घोषणा की है.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro News: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव को भाजपा ने 'सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता महापर्व' मनाने की घोषणा की है.

Uploaded Image

भाजपा बोकारो जिला द्वारा बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव को भाजपा  'सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता महापर्व' के रूप 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (गुरु रविदास जयंती) तक पूरे देश में पार्टी द्वारा "समरसता संकल्प अभियान" संचालित किया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है.

 

अभियान का शुभारंभ गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली वाराणसी से होगा. देशभर में 21,000 से अधिक स्थानों पर कलश वंदन, 51,000 मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर दीपोत्सव, संत संपर्क अभियान, समरसता संवाद, सामाजिक कार्यक्रम तथा जालंधर से वाराणसी तक राष्ट्रीय समरसता यात्रा का आयोजन किया जाएगा.

 

अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं ग्राम स्तर पर जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा.

 

बिरंची नारायण ने कहा कि गुरु रविदास महाराज केवल एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक थे. उन्होंने "बेगम-पुरा" का दर्शन दिया - ऐसा समाज जहां कोई दुख, पीड़ा, भेदभाव न हो. उनके विचार फ्रांसीसी क्रांति और अब्राहम लिंकन से सैकड़ों साल पहले के हैं.

 

आगे उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों की शृंखला नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन है. उन्होंने सभी संतों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही