Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहा टीएमसी यूथ विंग की रैली में कहा कि बीजेपी तय वक्त से पहले ही लोकसभा चुनाव करवा सकती है. दिसंबर में लोकसभा चुनाव करवा सकती है. इस वजह से उसने सारे हेलीकॉप्टर पहले से ही बुक करवा लिए हैं, ताकि अन्य पार्टियां को हेलीकॉप्टर ना मिले. कहा कि बीजेपी तीसरी बार जीती और मोदी सरकार वापस आई, तो उसकी तानाशाही बढ़ जाएगी. ममता बनर्जी ने कहा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी देशभर में लगातार अलग-अलग समुदायों में दुश्मनी बढ़ा रही है. अगर वो फिर से सत्ता में आए तो हमारे देश को नफरत का देश बना देंगे.
राज्यपाल हमसे पंगा ना लें
उन्होंने राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर भी सवाल उठाये. कहा कि हमारी सरकार जनता द्वारा चुनी गई सरकार है, ऐसे में वो हमसे पंगा ना लें. जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल के बाद एबीवीपी के प्रदर्शन पर सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि गोली मारे.... जैसे नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. ये यूपी नहीं बंगाल है. बंगाल की एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार को विस्फोट हुआ था, जिसमें 9 लोग मारे गए. इस घटना पर सीएम ने कहा कि कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से इस तरह की फैक्ट्रियां चला रहे हैं. पुलिस भी उनका साथ दे रही है, लेकिन अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – बीएसएफ">https://lagatar.in/231-received-appointment-letter-in-bsf-camp-meru-candidates-said-to-pm-modi-thanks/">बीएसएफ
कैंप मेरू में 231 को मिला नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों ने पीएम मोदी को कहा-थैंक्स [wpse_comments_template]
कैंप मेरू में 231 को मिला नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों ने पीएम मोदी को कहा-थैंक्स [wpse_comments_template]
Leave a Comment