Search

 
 
 

चतरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा सशक्त होकर उभरेगी, मतभेद नहीं : राजधनी यादव

 
भाजपा अनुशासित पार्टी : राजधनी यादव कहीं कोई मतभेद नहीं, अगर है तो सुलझा लिया जायेगा : राजधनी यादव Ashish Tagore Latehar : चतरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और अधिक सशक्त हो कर उभरेगी. यह दावा किया है चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा के नव मनोनित संयोजक राजधनी प्रसाद यादव ने. ‘शुभम संदेश’ व लगातार.इन से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी चतरा सीट पर भाजपा का ही कब्जा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे देश चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर है. जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है. खासकर नारी शक्तिकरण की दिशा में काफी बेहतर काम हो रहा है. भाजपा नेता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए केद्र सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है. क्षेत्र में गांव की ओर अभियान चला कर ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. इसे भी पढ़ें-बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-writes-letter-to-cs-demands-cbi-investigation-into-jssc-exam-irregularities/">बाबूलाल

ने सीएस को लिखा पत्र, JSSC परीक्षा में गड़बड़ी की CBI जांच करने की मांग

भाजपा में कहीं कोई मतभेद नहीं : राजधनी यादव

यह पूछे जाने पर कि लातेहार मे नये भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह का विरोध किया जा रहा है तो यादव ने कहा कि कहीं कोई मतभेद या विरोध नहीं है. अगर कहीं है भी तो यह घर की बात ही और आपस में बैठ कर इसे सुलझा लिया जायेगा. भाजपा एक बड़ी और अनुशासित पार्टी है. भाजपा के कार्यकर्ता बहुत ही संयमित रहते हैं. अगर किसी के मन में कोई बात होगी तो उनसे बात की जायेगी और मामले का हल निकाला जायेगा. उन्होंने अपनी ऊर्जा आगामी लोकसभा चुनावों में लगाने की अपील की और कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा को जीत दिला कर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें-अंतरिम">https://lagatar.in/interim-budget-cheated-opportunity-given-to-industrialists-citu/">अंतरिम

बजट धोखा, उद्योगपतियों को दिया मौका : सीटू

ओबीसी मोर्चा ने किया भाजपा के नये जिला अध्यक्ष का विरोध

बता दें कि गत 31 जनवरी को जिला मुख्यालय में शहर के ओबीसी मोर्चा के लोगों ने एक बैठक की थी और पंकज सिंह को भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाये जाने का विरोध किया था. ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि लातेहार में ओबीसी की बहुलता है और ओबीसी का 90 प्रतिशत वोट भाजपा को जाता है, इसलिए ओबीसी समुदाय का भाजपा जिला अध्यक्ष होना चाहिए. ओबीसी मोर्चा आगामी चार फरवरी को एक बैठक आयोजित कर इस पर निर्णय लेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही