Search

 
 
 

देश के विकास में सबकी भूमिका सुनिश्चित करायेगी भाजपा : बाबूलाल

 
  • प्रदेश भाजपा की नवगठित जॉइनिंग कमेटी की बैठक
Ranchi :  रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवगठित जॉइनिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास का संकल्प सबके प्रयास और सबके विश्वास के साथ पूरा करने का निश्चय किया है. जिसे लगातार धरातल पर उतारा जा रहा है. आगे कहा कि हमें सबके बीच जाना है और सबको भाजपा में लाना है. सशक्त भारत के लिए सशक्त भाजपा आज युग की मांग है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-1-29.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विकसित भारत और विश्व गुरु भारत का निर्माण पार्टी का संकल्प : कर्मवीर सिंह 

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कोई परिवार की पार्टी नहीं है. यह राष्ट्रीय विचार से परिपूर्ण पार्टी है. विकसित भारत और विश्व गुरु भारत का निर्माण पार्टी का संकल्प है. उन्होंने कहा कि जॉइनिंग कमिटी को इस सोच के साथ लोगों को भाजपा से जोड़ने की दिशा में पहल करनी चाहिए. समाज का कोई वर्ग छूटे नहीं. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, कमिटी के प्रदेश संयोजक डॉ रविंद्र कुमार राय, विधायक बिरंची नारायण, ढुल्लू महतो, गिरिनाथ सिंह, गणेश तिवारी सहित जिलों के संयोजक और सह संयोजक मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही