Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगीः लाल सिंह आर्या

Ranchi: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा है कि जब तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है तब तक आरक्षण को खरोंच भी आने नहीं दी जाएगी. संविधान और आरक्षण को खत्म करने की कल्पना भी भारतीय जनता पार्टी के रहते नहीं की जा सकती है. कांग्रेस की नीयत और नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा दशकों से चला आ रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से साथ सरकार बनायेगी. झारखंड की 41 अनुसूचित जाति बहुल सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी. वे मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे.

सोशल मीडिया प्रभारियों को दिया जीत का मंत्र

प्रदेश के मोर्चा ओर सोशल मीडिया के प्रभारियों को उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया. कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक संस्थाओं को ताक पर रखकर ओर देश के बाहर आरक्षण और संविधान को कमजोर करने की झूठी बात फैला कर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है, उसे सबक सिखाना है. कांग्रेस पार्टी ने 97 बार संविधान संसोधन, 72 चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया और संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ भी किया. कांग्रेस के नेता देश के बाहर, देश के भीतर लोगों को बीच जहर घोलने का काम कर रही है. इन पाखंडी से देश को बचाना है.

प्रधानमंत्री देश से गरीबी हटाने के लिए हैं कटिबद्धः चुग

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि गरीबी को नजदीक से देखने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की सत्ता को संभाला है, गरीबों के उत्थान के लिए ही काम कर रहे हैं. वे देश से गरीबी हटाने के लिए कटिबद्ध हैं. देश के चार करोड लोगों को पक्का मकान दे दिया गया है और 3 करोड नए पक्का मकान देने की योजना है. जबकि 11 करोड़ घरों में शौचालय बने हैं और तकरीबन 11 करोड़ घरों में रसोई गैस सिलेंडर भी पहुंचाया गया. इतना ही नहीं 14 करोड़ घरों में नल से पीने का पानी भी पहुंचाया गया है.

हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की जिम्मेवारी हम सभी कीः डॉ भोला सिंह

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. भोला सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की जिम्मेवारी हम सभी की है. झारखंड प्रदेश एस सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास में कहा कि विधानसभा चुनाव में एस सी मोर्चा की जिम्मेदारी ओर दायित्व काफी बढ़ जाता है. प्रदेश की सभी 41 अनुसूचित जाति बहुल सीट पर जीत दर्ज करना सबसे प्रमुख उद्देश्य में से एक हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हैं कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव गांव में टोली बनाकर और पार्टी के दिशा निर्देश के आधार पर काम करेंगे तो सफलता जरुर कदम चूमेगी. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अणिमा सोनकर ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है. वहीं ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोशल मीडिया से जोड़ने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/hc-directs-that-vc-registrar-of-all-universities-of-the-state-should-be-present-in-person-on-october-22/">झारखंड

HC का निर्देश, सभी यूनिव
र्सिटी के वीसी-रजिस्ट्रार 22 अक्टूबर को सशरीर हों उपस्थित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही