Search

 
 
 

बाबूलाल के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा मजबूती से आगे बढ़ेगी : काले

 
Ranchi : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सोमवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार मुलाकात की. काले ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार भेंट की है, इस दौरान संगठन के कई विषयों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा बाबूलाल मरांडी के कुशल नेतृत्व में निश्चित रूप से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी और 2024 लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करेगी. इस अवसर पर काले ने बाबूलाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही