Search

 
 
 

बिरसा मुंडा पार्क पर एक खरोंच बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा : आशा लकड़ा

 
Ranchi : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का दौरा किया. उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को लेकर पार्क को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. तोड़-फोड़ की जा रही है. पेड़ों को उखाड़ कर फेंक दिया गया है. केंद्र सरकार के सहयोग से इस पार्क को आकर्षक ढंग से संवारा गया था. 15 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था. आशा लकड़ा ने सरकार से मांग की है कि पार्क को कोई नुकसान न पहुंचाए जाए और इसे नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. कहा कि भाजपा पार्क पर एक खरोंच भी बर्दाश्त नहीं करेगी. इसे भी पढ़ें – राज्य">https://lagatar.in/chos-across-the-state-gheraoed-the-campaign-directors-office/">राज्य

भर के सीएचओ ने अभियान निदेशक कार्यालय का किया घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही